बिप्लब कुंडू
पखांजुर :- पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही की खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं, नाली निर्माण में भारी अनियमितता बरते के कारण बीच सड़क में फंसा मक्का से भरी ट्रक, रात से पूरी तरह सड़क हुआ बंद, लोगो को आने जाने में हो रही हैं भारी परेशानिया, ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत देवपुर पीवी 2 में ही गत 2 सालो से नाली निर्माण कार्य चल रहा था, लगभग 2 साल होने के वावजूद देवपुर पीवी 2 गांव की बीच सड़क पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा था जो बीच मझधार में रुका हुआ है।

जो अब ग्रामीणों एक मुसीबत बन चुका, कई बार ग्रामीणों द्वारा बोलने पर भी कार्य 2 साल से पूर्ण नहीं हो पाया है बारिश का मौसम आते ही ग्रामीणों को आने जाने में भारी नुकसान हो रही है, बच्चो को स्कूल अनजाने में परेशानीया हो रहा हैं, कई लोगो को अपने ही घर से बाहर निकलने में परेशानीया-आने जाने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, अब देखने वाली बात यहां हैं कि इस पर क्या कार्यवाही होती हैं या ऐसे ही देवपुर के ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।
