
राजिम :- सांसे हो रही कम आओ वृक्ष लगाए हम। वृक्षों से हमको प्राणवायु मिलता है।लकड़ी से बनी वस्तुए मानव जीवन के लिए उपयोगी होती है। हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। गायत्री परिवार राजिम के तरु मित्र व मां भगवती महिला मंडल की बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के पावन अवसर पर झमाझम बारिश होते हुए भी राजीव लोचन कॉलेज के पास मिनी स्टेडियम में बड़े ही उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें बेल और गूलर का वृक्ष लगाया गया।

उनके सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया जिसके सुरक्षा-देखरेख की जिम्मेदारी भाई धनेश साहू ने लिया है। हम पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारी प्रकृति में पेड़ सबसे बड़े परोपकारी हैं वे हमारे लिए अपना सब कुछ निस्वार्थ ही दान कर देते हैं। हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है।सचमुच, पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पवन कुमार गुप्ता वरिष्ठ परिजन, रामकुमार साहू इकाई प्रमुख, संतराम ध्रुव ट्रस्टी, ताराचंद साहू – वृक्षारोपण प्रभारी, संतोष साहू शिक्षक, शेखर यादव परिव्राजक,धनेश साहू तरु मित्र सदस्य, कुणाल साहू, महिला मण्डल से सीता साहू ब्लाक समन्वयक, गायत्री साहू इकाई प्रमुख, दीपा साहू ट्रस्टी, सरिता साहू सक्रिय कार्यकर्ता, दुर्गा साहू शिक्षिका, युवा प्रकोष्ठ से जिनेन्द्र ध्रुव, निहारिका साहू लोक गायिका, रेणुका साहू उपस्थित रहे।
