
दंतेवाड़ा :- बीजापुर रोड स्थित कृषि मण्डी चौक-बारसूर जाने के तिराहा से 20 नग पौवा “आफ्टर डार्क, फ्रन्ट लाईन” अंग्रेजी शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध गीदम पुलिस की नियमित चेकिंग अभियान जारी जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला दन्तेवाड़ा गौरव राय “भा. पु. से.” के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। दिनांक 15.07.2023 को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे आरोपी सूमीत कुमार गुप्ता पिता मेवालाल गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी अटल चौक बारसूर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 20 नग पौवा ‘आफ्टर डार्क, फ्रन्ट लाईन’ कीमती 3840/-रूपये बरामद किया गया है। आरोपी बीजापुर रोड स्थित कृषि मण्डी चौक -बारसूर जाने के तिराहा से झोले में रखे 20 नग अवैध अंग्रेजी शराब “आफ्टर डार्क, फ्रन्ट लाईन” को लेकर वाहन का इन्तजार कर रहा था। तत्संबंध में आरोपी सूमीत कुमार गुप्ता के विरुद्ध थाना गीदम में अपराध क्रमांक 99/2023 धारा 34(।) आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
