कुड़ेडादादर मे कल्याणी समूह की महिलाएं कर रही है हर्बल गुलाल का निर्माण

कुड़ेडादादर मे कल्याणी समूह की महिलाएं कर रही है हर्बल गुलाल का निर्माण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत दिनाॅक 23- 3-2021 जनपद पंचायत छुरा, आदर्श महिला संकुल संगठन कनसिंघी के गौठान ग्राम कुड़ेडादादर में कल्याणी समूह के दीदियों द्वारा पालक, लाल भाजी, पलाश के फूल, सेमी पत्ता, का हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है । अभी तक 5 किलो हर्बल गुलाल तैयार कर लिया गया। इस हर्बल गुलाल बनाने में मुख्यमार्गदर्शक जनपद पंचायत छुरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा (डिप्टी कलेक्टर), बीपीएम सुभाष सर, वाईपी संजू गिलाहरे मेम, स्नेहांशु सर, एडीओ कवंर सर, क्षेत्रीय समन्वयक लितेश ध्रुव, पीआरपी लिकेश्वरी ध्रुव, सक्रिय महिला/क़ृषि मित्र/पशुसखी एवं कल्याणी समूह के सभी दीदियों का विशेष सहयोग किया जा रहा है।