बिहान की स्पेशल टीम ने जीएमटी द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन ,महिला हिंसा रोकने बिहान कर रहा विशेष पहल

बिहान की स्पेशल टीम ने जीएमटी द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन
महिला हिंसा रोकनेे बिहान कर रहा वि शेष पहल

परमेश्वर कुमार साहू ,23 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत आज दिनांक 23/3 /21 को जिला गरियाबंद ब्लॉक फिंगेश्वर संकुल संगठन बासीन के ही गांव बासीन में महानदी ग्राम संगठन वा सखी मंच द्वारा सामाजिक कमेटी महिला हिंसा के ऊपर किए गए कार्यों का विजिट जिला अधिकारियों व बिहान के स्पेशल टीम जो दिल्ली से आए थे के द्वारा किया गया। जिसमें जिला गरियाबंद डीपीएम जान सर ब्लॉक फिंगेश्वर से एसी तेजस्वी मैम एव एसी नोहेंद्र मारकंडे बासिन सेक्टर से पीआरपी राकेश दीवान जीएमटी हीलेश्वरी साहू जीएमटी वीना साहू एवं बिहान की दीदी बहुत संख्या में उपस्थित थे ।वहीं राज्य कार्यालय से विजिट टीम द्वारा पीड़िता विधवा महिला की समस्या से लेकर समस्या निवारण हेतु उठाए गए कदम पर स्टोरी बनाया गया इसमें जीएमटी हिलेश्वरी साहू ने सारी मुद्दाओं का निपटारा किस प्रकार सामाजिक कमेटी के हेल्प से किया उसे टीम के सामने विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।