कुरुद में हुआ अन्य पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन*

*कुरुद में हुआ अन्य पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-मंगलवार को विश्राम गृह कुरुद में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंद साहू जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ,गिरीश साहू प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग,आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ,जेपी वर्मा पर्यवेक्षक रायपुर,सौरभ साहू पर्यवेक्षक ,सुरेश यादव पर्यवेक्षक ,रीना देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष ,अमरदीप साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ,दयाराम साहू सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ,वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम चन्द्राकर ,रमेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष विचार मंच,उत्तरा देवांगन थे।
इस कार्यक्रम में जिले व ब्लॉक स्तर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।मंच को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि आज हमें पूरी एकजुटता के साथ आगामी कार्ययोजनाओ को बल प्रदान करते हुए जमीनी रूप से काम करना होगा।ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से हमने जो संघर्ष व एकजुटता पार्टी को खड़ी करने दिखाई है उसे बरकरार रखते हुए कार्यकर्ताओं को बल प्रदान कर पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।प्रदेश महामंत्री गिरीश साहू ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ काम करते हुए संगठन की शक्ति को मजबूती देनी होगी।अमरदीप साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी है,जो कि पूरे दमखम के साथ पार्टी को आधार प्रदान कर रही है।पर्यवेक्षक के रूप में रायपुर से पधारे जेपी वर्मा पर्यवेक्षक रायपुर,सौरभ साहू पर्यवेक्षक व सुरेश यादव पर्यवेक्षक ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
इस अवसर पर रोशन चन्द्राकर ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ,रुद्रनाथ साहू,भारतभूषण साहू,दुरेन्द्र साहू,
तुकेश साहू,सुमित सोनी,तोषण ,सुरेश यादव ,फतेलाल तारक ,लकेश्वर कुमार साहू,देवीलाल ,भारत साहू,खेलन सिंह साहू,प्रशांत साहू,मनीष कुमार ,ईशु कुमार,लेमन पटेल,मोहित कुमार,नेहरुराम साहू,गुलशन साहू,उत्त्तम साहू,सन्तोष प्रजापति, मुकेश कश्यप, घनश्याम चन्द्राकर, तुलसी राम साहू,नीलकंठ साहू,अशोक साहू उपस्थित थे।