भाजपा सांसद ने की उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

जामगांव(फिंगेश्वर)-आज संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली जाते समय महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी की मुलाकात उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी से रायपुर हवाई अड्डे में हुई। उनसे चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के ईटा भट्टो में काम करने जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के संरक्षण का आग्रह सांसद चुन्नीलाल साहू जी के द्वारा किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया । यहां विशेष उल्लेखनीय यह भी है कि छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक मजदूर जो उत्तर प्रदेश के भट्टों में जाते हैं, जिनमें से लगभग 45 हज़ार महासमुंद जिले से ही होते हैं देखने में आया है कि इन मजदूरों के छोटे बच्चों की पढ़ाई एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित व्यवस्था नहीं रहता है परिणाम स्वरूप ये बच्चे राष्ट्र के विकास की धारा में पिछड़ जाते हैं।
श्री जगदम्बिका पाल जी गरीब पिछड़े वर्गों के संवेदनशील जननेता हैं, इसलिए उनके द्वारा छत्तीसगढ़िया मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति विश्वास है।
