डॉ. रामकुमार साहू ने दिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रश्नों का जवाब
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के बयान पर बिफरे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
जामगांव(फिंगेश्वर)- गत दिवस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने कुछ दिन पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू के दिये बयान पर अपना पलटवार किया था, और कहा था कि देश के सभी राज्यो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता बढ़ी है इस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जागती हुई आंखों से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुरानी आदत है यदि इन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने ही लोकप्रिय है तो उन्हें चाहिये कि वे छत्तीसगढ़ की जनता से किये गये वादों को शीघ्र पूरा कर अपनी लोकप्रियता में और चार चाँद लगाये।
70 से 80 प्रतिशत वादा पूरा होने का दावा करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता यह भी स्पष्ट करें कि क्या सिर्फ जिला सहकारी बैंक के किसान ही किसान है और अन्य बैंको जैसे यूनियन बैंक,देना बैंक,एच् डी एफ सी बैंक,भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य बैंक से जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया था क्या वे किसान नही है। सभी किसान का पूरा कर्जा माफ का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार ने अन्य बैंको से लिये गये किसानों के कर्ज को माफ क्यो नही किया,स्व सहायता समूह की बहनों की पूर्ण कर्जमाफी की बात करने वाले लोग समूह की बहनों को कर्जदार बनाकर आज कहा चले गये है,25 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान की देने की बात कही थी लेकिन अभी तक पिछले साल का एक किश्त नही आया हुवा है,इस साल के समर्थन मूल्य कि राशि की बात करना तो दूर की बात है।कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन जिन प्रदेशो में कांग्रेस की सरकार है वहा पर न्याय योजना चालू करने की बात कही थी ऐसा समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुवा था लेकिन यहाँ कि कांग्रेस सरकार यहा की जनता के साथ ही साथ अपने हाईकमान को भी बेवकूफ बना रही है,एकतरफ तो वह कहती है कि किसानों को 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य दे रही है तो वही दूसरी तरफ दिल्ली में अपनी पार्टी हाईकमान को यह संदेश भेजती है कि वह न्याय योजना के तहत सभी किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रदान कर रही है,इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अंतर होता है।बिजली बिल हाफ करने का खोखला दावा करने वाली सरकार लॉक डाउन के दौरान बिजली बिल नही पटा पाने वाले गरीबो के घर 10-20हजार से लेकर लाख रुपये तक का बिजली बिल भेज रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जाकिर खान के बयान पर भी दी अपनी प्रतिक्रिया
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जाकिर खान के बयान पर पलटवार करते हुवे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा इतने कम समय मे कोरोना का टीका अपने ही देश मे तैयार कर इस भीषण वैश्विक महामारी से बचाया गया है तथा पूरे विश्व के पटल में देश का नाम रौशन किया है बावजूद इसके और क्या जानकारी पी एम फण्ड के विषय मे कांग्रेस को चाहिये और वैसे भी छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य को पी एम केयर फण्ड से और बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज से कितना आबंटन यहाँ मिला है उसका जवाब उन्हें अपने मुख्यमंत्री और उनके नुमाइंदों से लिखित रूप में लेना चाहिये यदि उन्हें जवाब नही दिया जाता है तो हमे बताये हम उन्हें बतायेंगे की कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को क्या क्या आबंटन दिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गैंद लाल यादव के बयान पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के किसान और देश की जनता नरेंद्र मोदीजी के साथ है आने वाले समय मे उनके दूरगामी परिणाम हमे दिखाई देंगे इसलिये इस विषय मे समय आने पर उचित जवाब दिया जायेगा।
अंत मे भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि सच बात को झुठलाने के लिये और एक व्यक्ति द्वारा जारी बयान को दबाने के लिये कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक साथ तीन लोगों का अलग अलग बयान जारी किया जाना काफी हास्यास्पद घटना है।
