*बिप्लब कुण्डू–पखांजूर–23.3.21*
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के दिन शहर में स्तिथ भगतसिंह के मूर्ति पर माल्यर्पण करके उन्हें नमन किया गया
नगर मंत्री रोशन बढ़ाई ने कहा कि आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है दरअसल 23 मार्च 1931 के दिन भारत मां के वीर सपूत सरदार भगत सिंह,राजगुरू और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दे दिया था।भगत सिंह को लाहौर षड्यंत्र में फांसी दी दी गई थी। इन वीर सपूतों को 24 मार्च को फांसी की सजा के तहत उन्हें एक दिन पूर्व 23 तारिक को फांसी की सजा दे दी गई थी। इसका कारण ये है कि इन वीर सपूतों को फांसी की सजा सुनाए जाने से पूरे देश में लोग भड़के हुए थे।ऐसे माहौल में अंग्रेज सरकार डर गई। सरकार को लगा कि माहौल बिगड़ सकता है लिहाजा फांसी की सजा की तारीख में बदलाव करके एक दिन पहले यानी 23 मार्च को भारत मां के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी गई आज हम सभी इन वीर सपूतों को नमन करते है कार्यक्रम में नगर मंत्री रोशन बाराई, विक्रम मल्लिका, राहुल सरकार, अंकित मिस्त्री, राजेश माझी, संदीप मजुमदार, बर्माण, नगर अध्यक्ष नताशा तालुकदार ,मेनका विश्वास, रेणुका दास, सुष्मिता मजुमदार, पर्ना मंडल एवं अन्य छात्र सम्मिलित थे
