2 लाख का इनामी नक्सली सोडी दूला ढेर, एक नग हथियार सहित आईईडी व विस्फोटक सामग्री बरामद l 

सुकमा :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने एक इनामी नक्सली ढेर करने में सफलता हासिल की है। गौरव मंडल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा जिले में पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना एर्राबोर के ग्राम बोदागुबाली व मरईगुड़ा के आसपास कोटा एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली वेट्टी भीमा, मंगडू सोड़ी दुला, कोशी व अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मुखबीर से मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुकमा के आदेश पर डीआरजी, जिलाबल व सीआरपीएफ 219, 228 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर रवाना हुए थे।

अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ग्राम बोदागुवाली के जंगल में सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि दोपहर लगभग 13:00 बजे लगभग 10-12 सशस्त्र नक्सलियों द्वारा घात लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लुटने की नियत से अंधाधंध फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजिशन लेकर आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया 15-20 मिनट तक चली। मुठभेड़ पश्चात् बाद घटना स्थल का सर्तकतापूर्वक बारीकी से सर्चिंग करने पर एक पुरुष नक्सली का शव मिला है तथा शव के पास 01 नग भरमार बंदूक तथा घटनास्थल के आसपास नक्सली पिट्टू, 01 नग लगभग 03 किलो वजनी टिफिन बम, 01 नग साबुन बम, 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 04 नग जिलेटिन रॉड, 20 मीटर बिजली वायर, 01 नग लिथियम बैटरी, लगभग 05 मीटर कोर्डेक्स वायर, 03 नग लोहे का स्पाईक, 02 नग बैटरी, 01 नग चाकू, 01 नग नक्सली बैनर, काली वर्दी, एक जोड़ी चप्पल, टॉर्च, 03 नग पटाखा, 01 नग त्रिपाल, पानी जरकिन, दवाईयां, नक्सली साहित्य तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मृत नक्सली की पहचान सोडी दुला पिता लच्छा “ईनामी 02 लाख छ.ग., शासन द्वारा” निवासी रेगड़गट्टा, थाना भेजी के रूप में हुई है। उक्त मृत नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन के कोटा एरिया कमेटी अंतर्गत एरिया एक्शन टीम सदस्य व एरिया जनताना सरकार सदस्य के साथ-साथ रेगड़गट्रा आरपीसी अध्यक्ष का भी कार्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। उक्त मृत नक्सली के विरूद्ध थाना भेजी में 08 अपराध व थाना एर्राबोर में 07 अपराध पंजीबद्ध है, तथा माननीय न्यायालय द्वारा थाना भेजी से 05 स्थाई वारण्ट, थाना एर्राबोर से 06 प्रकरणों में स्थाई वारण्ट जारी किया गया है।