बैलाडीला में पहली बार होगा गायत्री मंत्रो के साथ 24 घंटे का सामूहिक अखंड पाठ 

( श्री राघव मंदिर में 22 भजन मंडलीया देंगी संगीतमय प्रस्तुति ) 

( 6 जून और 7 जून की तारीख बैलाडीला के आध्यात्मिक इतिहास में होगी दर्ज ) 

किरंदुल – किरंदुल के हृदय स्थल पर मौजूद आस्था के प्रमुख केंद श्री राघव मंदिर में श्री राम जनकल्याण समिति बैलाडीला देवस्थान समिति और गायत्री परिवार के तत्वाधान में 6 जून से लेकर 7 जून तक 24 घंटे का दो दिवसीय वेदमाता गायत्री जी के मंत्र का 24 घंटे का संगीतमय सामूहिक अखण्ड पाठ, हवन, आरती एवं

नगरपरिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी पं. सत्येंद्र प्रसाद शुक्ला जी की धर्मपत्नी पूज्यनीय स्वर्गीय अंतिमा शुक्ला जी की पुण्य स्मृति में यह पावन आयोजन श्री राघव मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक भजन ,गायक मंडली 2 -2 (दो-दो)घंटा उक्त मंत्र का संगीत मय सामुहिक पाठ करेंगे। उल्लेखनीय हैं कि नगर की सुख-शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु नगर में पहली बार दो दिवसीय 24 घंटे का संगीतमय सामूहिक गायत्री महामंत्र अखंड पाठ एक ऐतिहासिक एवं पुण्यदायी आयोजन होने जा रहा है।

विदित हो कि वेदमाता गायत्री जी के मंत्रों के 24 घंटे के संगीतमय सामूहिक अखण्ड पाठ हेतु अब तक किरंदुल, बचेली एवं दंतेवाड़ा क्षेत्र की कुल करीबन 22 समितियों, संस्थानों, भजन/जस मंडलियों एवं सेवा संगठनों द्वारा अपना समयदान एवं सहभागिता प्रदान करने की सहमति प्राप्त हो चुकी है।