जनप्रतिनिधियों ने मनाया समाजसेवी ऐश्वर्य साहू का जन्मदिन

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर पंचायत कुरुद वार्ड पार्षद एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के बड़े भाई समाजसेवी ऐश्वर्य साहू का जन्मदिन जनप्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।रविवार शाम को उनके निवास पर नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ,मालकराम साहू ,देवव्रत साहू ,संतोष प्रजापति ,मुकेश कश्यप ,तुलसी साहू व उनके परिवारजनो की उपस्थिति में केक कटवाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
