*भुसरेंगा मे सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरित*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-शासकीय हाई स्कूल भुसरेंगा मे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भीषम साहू पंच श्री उदय साहू तथा प्राचार्य सुनीता कोसरिया की उपस्थिति मे छात्राओं को ‘सरस्वती सायकल योजना ‘ के तहत 18 नग सायकल का वितरण किया गया ।जिससे अब छात्राओं को स्कूल आने जाने मे सुविधा होगीऔर उनकी पढ़ाई के स्तर मे सुधार होगा ।यह योजना छात्राओं के लिए शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। सायकल वितरण कार्यक्रम मे यशवंत सिन्हा व्याख्याता, लता देवांगन व्याख्याता, गीता यादव व्याख्याता तथा यू. के. कोसरिया आदि उपस्थित थे ।
