जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने सोनिया गाँधी,राहुल गांधी सहित प्रदेश की भूपेश सरकार का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने जो कहा वो किया और किसानों से किया वादा पूरा किया।

फिंगेश्वर-21 मार लोकसभा सांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि और गोधन न्याय योजना की 15 वीं और 16 वीं किस्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया।मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना की 15 वीं किस्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रूपए और 16 वीं किस्त के रूप में 3 करोड़ 80 लाख रूपए का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया।इस पर गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने सोनिया गाँधी,राहुल गांधी सहित प्रदेश की भूपेश सरकार का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने जो कहा वो किया और किसानों से किया वादा पूरा किया।