सांसद कार्यालय में कार्यकर्ताओं और किसानों से मिले सांसद चुन्नीलाल साहू
किसानों की समस्या का किया त्वरित निराकरण
प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा
राजिम- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू आज पटेल धर्मशाला राजिम स्थित अपने सांसद कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवम किसानों से मिले। नवनियुक्त भाजपा एवम भाजयुमो के पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई दी,साथ ही किसानों की लो वोल्टेज की समस्या हेतु तुरन्त विद्युत विभाग के अधिकारी से बात कर त्वरित निराकरण हेतु कहा। वे वार्ड पार्षद ओमप्रकाश आडिल के निवास में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के समापन कार्यक्रम में शामिल हुवे सांसद का स्वागत साफा पहनाकर किया, उसके पश्चात वे महासमुंद बेमचा में आयोजित निषाद समाज के सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये रवाना हुवे।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम में उनके साथ जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू , किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित , जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रिकेश साहू , जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू , विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र साहू ,श्रीमती देवकी साहू , नीरज शर्मा , भागवत साहू , एवं नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत , मंडल महामंत्री राजा साहू , संजय साहू, मण्डल उपाध्यक्ष मोहनीश ठाकुर एवं मनीष साहू, मण्डल मंत्री प्रकाश यदु
, कोषाध्यक्ष डायमंड साहू, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश साहू, किशोर पटेल, मोनू साहू,नेमीचंद देवांगन, रवि साहू आदि उपस्थित रहे।
