तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा मे दो दिवसीय सोशल एक्सन कमेटी ट्रेनिंग का आयोजन, जीएमटी हुलसी ध्रुव और कविता यादव महिलाओं को दे रही है जेंडर प्रशिक्षण

तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा मे दो दिवसीय सोशल एक्सन कमेटी ट्रेनिंग का आयोजन

जीएमटी हुलसी ध्रुव और कविता यादव महिलाओं को दे रही है जेंडर प्रशिक्षण

परमेश्वर कुमार साहू ,20 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत छुरा ब्लाॅक के तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा में आज 20 मार्च से दो दिवसीय सोसल एक्सन कमेटी ट्रेनिंग लगाया गया है। जिसमें जीएमटी हुलसी धुव व जीएमटी कविता यादव के द्वारा ट्रेनिग प्रारंभ किया गया।
प्रशिक्षण में जेंडर अवधारणा , लिंग भेदभाव, पितृ सत्ता पहुच एवम नियंतरण ,जेंडर आधारित हिंसा के 6 बिंदुओं पर ट्रेनिंग दिया गया। प्रशिक्षण की मुख्य बिंदु दहेज प्रथा,महिला हिंसा,नशा मुक्ति अभियान, बालविवाह , बालकर्मिक आदि विषयों पर जीएमटी द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया।