कर्मचारियों को होली का तोहफा
राजिम। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को सातवे वेतनमान एरियर्स के राशि तीसरे किस्त भुगतान के निर्णय का स्वागत छ ग शिक्षक संघ ने किया है।
तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रान्ती महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा संभागी सचिव श्री ओंकार वर्मा उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा रायपुर जिला अध्यक्ष सुनील नायक गोविन्द सोनी मोहित वर्मा राजन बघेल अवध राम वर्मा ने धन्यवाद देते हुए मंहगाई भत्ता की देय राशि को भी शीघ्र भुगतान के आदेश जारी करने की मांग की है ।संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने कहा कि होली के पूर्व एरियर्स राशि कर्मचारियों को मिलने पर सभी कर्मचारी गण होली के त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।एरियर्स के राशि से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। एरियर्स की राशि कर्मचारियों के लिए होली का तोहफा है।
प्रदेश के लगभग 1,81,000कर्मचारी लाभवन्तित होंगे।
