“सांसद चुन्नीलाल का दौरा कल क्षेत्र में”
राजिम- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू का दौरा कल 21-02-2021 को क्षेत्र में है,सर्वप्रथम सांसद राजिम स्थित सांसद कार्यालय पहुँचेंगे, वहा पर वे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे,वहा से वे राजिम नगर पंचायत के पार्षद ओमप्रकाश आडिल के निवास में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण की कथा में शामिल होंगे, वहाँ से महासमुंद बेमचा में आयोजित निषाद समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,उसके बाद का समय उनके निवास के लिए आरक्षित रखा गया है।
उक्त दौरा कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव चंद्राकर, नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित,राजिम मण्डल के अध्यक्ष कमल सिन्हा, फिंगेश्वर मण्डल के अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू, नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
