
तखतपुर :- गायत्री जयंती के पावन अवसर एवं वीरांगना अहिल्याबाई होलकर स्मृति में तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन गडरिया समाज के संयोजन एवं अन्य धार्मिक सामाजिक संगठन के सहयोग से आज गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार पूर्णाहुति कार्यक्रम से संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का संचालन विद्यापीठ सकरी बिलासपुर द्वारा किया गया दो बच्चों का नामकरण संस्कार 3 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार दो नवविवाहित जोड़ों का सम्मान एवं गुरु दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ आज यज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन, एवं पूर्व जनपद पंचायत तखतपुर के अध्यक्ष नूरीता प्रदीप कौशिक अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया भारती सूर्य प्रकाश निषाद, मंजू राहुल सिंह का श्रीफल एवं गुरुदेव के साहित्य भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के ओमप्रकाश देवांगन गोपाल सिंह छतरी सुखदेव कौशिक प्रदीप कौशिक बलदाऊ कौशिक शिवराम गुप्ता कुमारी सरिता देवांगन एवं रक्त दान सेवा समिति के घनश्याम श्रीवास मनोज कश्यप गडरिया समाज के लखनलाल धनगर नारायण प्रसाद पाली हर्ष पाली प्रज्ञा पाली संतोष पाली मीरा पाली उपस्थित रहकर गायत्री महायज्ञ में भागीदारी निभाएं आत्म कल्याण विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किए उड़ीसा में हुए भयानक रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए विशेष आहुतियां समर्पित की गई रक्तदान करने वाले भाई-बहनों के उज्जवल भविष्य हेतु यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की गई एवं भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई कबीर दास जी की वाणी का पाठ भी किया गया उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई।
