धमतरी :- जिले के कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम छाती के नर्सरी में एक युवक की लहूलुहान हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिस पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पीएम कराया गया।जिसमें सांस नली कटने और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत होना पाया गया है। लेकिन हत्या है आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद थानांतर्गत आने वाले ग्राम छाती निवासी रोशन पिता गरीब राम साहू 40 साल जो कि दाहिना हाथ से विकलांग है।वह शनिवार सुबह 9 बजे से अपने घर से बाहर निकला था।जिसकी लाश गांव से एक किमी दूर नर्सरी में लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना शाम करीब सात बजे पुलिस को मिली। जिस पर कुरूद टीआई दीपा केंवट, एसआई महेश साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने देखा कि मृतक के गले में चोंट का निशान है।जिससे रक्त बह रहा था। मौके पर शराब की शीशी मिली है जो टूटा हुआ था।पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराने कुरूद चीरघर लाया।जहां रविवार को पीएम किया गया। जिसमें डॉक्टर ने पाया कि मृतक के गले की सांस नली किसी धारदार वस्तु से कटी हुई है।जिसकी वजह से अत्यधिक रक्तस्राव होने से रोशन की मौत हुई है। लेकिन यह स्पष्ट नही है कि गला मृतक ने काटा है या किसी और ने? जिससे मामला हत्या है या आत्महत्या कहना मुश्किल है।जबकि ग्रामीणों ने इसे हत्या बता जांच की मांग की है।बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
