पेड़ से गिरकर युवक हुआ घायल,108 के माध्यम से पहुंचाया गया अस्पताल ।

सुकमा :- सुकमा जिले के छिंदगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोलेरास निवासी नरेंद्र मुचाकी 29 वर्षीय आम पेड़ से फिसल कर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा घायल व्यक्ति की सूचना मोबाइल के माध्यम से कुकनार स्थित 108 एम्बुलेंस वाहन को दी गई। जानकारी के अनुसार नरेंद्र मुचाकी पिता मासा मुचाकी निवासी डोलेरास आम पेड़ पर चढक़र आम तोड़ रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना कुकानार 108 एंबुलेंस को मिली जिसके बाद ईएमटी रमेश कुमार और पायलेट ललित नाग प्राप्त जानकारी अनुसार घटना स्थल पहुंच कर ईएमटी रमेश द्वारा मरीज की प्रारंभिक जांच कर पाया की उसको गले और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद रमेश ने डॉक्टर संजय से फोन पर संपर्क कर घटना के बारे जानकारी दी और उचित ईलाज जारी रखते हुए उसे नजदीक अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कूकानार में भर्ती करवाया। जिसके बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी मरीज की स्थिति सामान्य है।