भाजपाइयों ने गीदम मण्डल में गौठानों का किया निरीक्षण l 

दंतेवाड़ा/ गीदम :- चलबो गौठान पोलबो खोल कार्यक्रम के तहत गीदम मंडल के नगर पंचायत गीदम स्थित गौठान, ग्राम पंचायत हारम एवं ग्राम पंचायत कासोली 01के गौठान का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत गीदम स्थित गौठान मे गाय नदारद रहे वहीं ग्राम पंचायत हारम की स्थिती भी वैसी ही रही ग्राम पंचायत कासोली का गौठान की बहुत दयनीय स्थिति है। स्व सहायता समूहों के बहनों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है, गोबर का कहीं महीनों से पैसा नहीं मिला है। भुपेश सरकार के पूरे चार साल बीत जाने के बाद भी गौठान का निर्मांण नहीं हो पाया है कार्यक्रम मे अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के गीदम मंडल प्रभारी नंदलाल मुड़ामी, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, जनपद अध्यक्ष सुश्री अंती वेक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल जार्ज, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गुप्ता, मण्डल महामंत्री शैलेश अटामी, पार्षद अवधेश गुप्ता, पार्षद श्रीकांत राव, सरपंच श्रीमती प्रमिला सुराना, जनपद सदस्य अनिता नेताम, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय अवस्थी, महामंत्री दिनेश कौशल सहित वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण एवं स्व सहायता समूह के बहने की उपस्थित रहे।