दो तेंदुआ की आपसी लड़ाई में मादा तेंदुआ की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप।

गरियाबंद :- नगरी वन परीक्षेत्र की ग्राम दलदली तालाब किनारे एक तेंदुआ की लाश मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गई यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, मृत तेंदुआ की लाश में किसी अन्य जानवर के पंजे के निशान दिखाई दे रहे थे जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है आपसी लड़ाई में मादा तेंदुआ की मौत हो गई, मृत तेंदुआ की डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है घटनास्थल क्रमांक 295 की है,वन विभाग नगरी की एसडीओ विनोद सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।