गडरिया समाज तखतपुर द्वारा कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा गया ज्ञापन।

तखतपुर :- गडरिया धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं टिकरापारा रायपुर वार्ड पार्षद चंद्र पाल धनगर के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट किए जाने के विरोध में गडरिया समाज तखतपुर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एवं फरार लोगों की गिरफ्तारी की मांग का ज्ञापन प्रेषित किया है गडरिया धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किए जाने से समाज के लोग आक्रोशित हैं उक्त जानकारी गडरिया समाज तखतपुर अध्यक्ष नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई है गडरिया समाज तखतपुर के सभी पदाधिकारी लखन लाल धनगर सुख चंद्र पाली डॉक्टर नवीन पाली लक्ष्मण प्रसाद पाली प्रज्ञा नारायण पाली  मीरा पाली  अंजू पाली नीलेश धनकर मदन पाल संतोष पाली साथ- साथ समाज के सभी लोग इस घटना से आक्रोशित हैं एवं कार्यवाही की मांग कर रहे हैं‌।