
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वरिष्ठ साहित्यकार आर्यावर्ती सरोज “आर्या” को “काव्य चंद्रिका, सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष-सत्येन्द्र तिवारी, मुख्य अतिथि-आदरणीय रमाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि- प्रवीण पाण्डेय रहे, एवं संचालन- विशिष्ट ग़ज़लकार राजीव वत्सल ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रोज्वलन से किया गया। जितेन्द्र मिश्र भास्कर जी ने अपने मधुर कंठ से मां वीणा पाणी की वंदना कर शब्द सुमन अर्पित किया।

भव्य काव्य गोष्ठी में – संजय सागर, मीरा चौरसिया,उमा लखनवी, गीता गंगावार, सत्यदेव सिंह,राम राज भारती, नमिता सिंह “नमी” ,पी. सी. श्रीवास्तव, अरविन्द रस्तोगी, टेक चंद प्रेमी, बबली मौर्य आदि विशिष्ट कवि कवयित्री उपस्थित रहे।काव्य गोष्ठी की समापन में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय प्रसून ने आभार व्यक्त किया।
