
राजिम :- करेला की सब्जी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। कड़वी होने के कारण, भले ही सभी लोग करेले की सब्जी नहीं खाते हों, लेकिन इसके बारे में जानते जरूर होंगे। आमतौर पर लोग केवल इतना ही जानते हैं कि करेला डायबिटीज (मधुमेह) में फायदा पहुंचाता है, लेकिन सच यह है कि आप करेला का प्रयोग कर कई रोगों को भी ठीक कर सकते हैं। करेला में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी अधिकांश लोगों को है ही नहीं। इस कारण अनेक लोग इसका प्रयोग नहीं कर पाते। आयुर्वेद के अनुसार, करेला मधुमेह “डायबिटीज” के साथ-साथ कई और रोगों में भी लाभ पहुंचाता है।
करेला क्या है? करेला स्वाद में कड़वा, और थोड़ा-सा तीखा होता है। मधुमेह के रोगी विशेषतः करेला के रस, और सब्जी का सेवन करते हैं। करेला का सेवन अनेक बीमारियों जैसे- पाचनतंत्र की खराबी, भूख की कमी, पेट दर्द, बुखार, और आंखों के रोग में लाभ पहुंचाता है। योनि या गर्भाशय रोग, कुष्ठ रोगों, तथा अन्य बीमारियों में भी आप करेला से फायदा ले सकते हैं। करेले से कमजोरी दूर होती है, और जलन, कफ, सांसों से संबंधित विकार में लाभ मिलता है। चिड़चिड़ाहट, सुजाक, बवासीर आदि में भी करेले से फायदा मिलता है। करेला के बीज घाव, आहार नलिका, तिल्ली विकार, और लिवर से संबंधित समस्याओं में करेला लाभदायक होता है।
*करेला के फायदे* –
करेला पोषक तत्वों का भंडार है। इसका औषधीय प्रयोग, इस्तेमाल की मात्रा, या तरीका, तथा विधियां ये हैंः-

*करेला के इस्तेमाल से डैंड्रफ (रूसी) की परेशानी खत्म* –
बहुत सारी महिलाएं, या पुरुष डैंड्रफ (रूसी) से परेशान रहते हैं। डैंड्रफ को हटाने के लिए बहुत उपाय भी करते हैं, लेकिन फिर भी रूसी की परेशानी खत्म नहीं होती। आप ये उपाय कर सकते हैं। करेले के पत्ते के रस को सिर में लगाने से रूसी की समस्या खत्म होती है। करेला के पत्ते के रस में हल्दी मिलाकर प्रयोग करने से भी डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। और पढ़ेंः रूसी का रामबाण इलाज
आवाज बैठने “गला बैठने” पर करेला का उपयोग-ज्यादा जोर से बोलने, या चिल्लाने से आपका गला बैठ गया है। आवाज सही से निकल पा रही है, तो 5 ग्राम करेला के जड़ के पेस्ट को मधु, या 5 मिली तुलसी के रस के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे परेशानी ठीक होती है।
*गले की सूजन में करेला का प्रयोग*–
गले की सूजन की परेशानी में सूखे करेला को सिरके में पीस लें। इसे गर्म करके लेप करें। इससे गले की सूजन ठीक हो जाती है।
*सांसों के रोग, जुकाम, और कफ में करेला का सेवन* – अगर आप 5 ग्राम करेले के जड़ का पेस्ट बना लें। इसमें मधु, या 5 मिली तुलसी के रस मिला लें। इसका सेवन करें। इससे सांसों के रोग, जुकाम, और कफ की बीमारी ठीक हो सकती है।
कान के दर्द में करेले से फायदा –
कान के दर्द में भी करेला का इस्तेमाल लाभदायक होता है। करेले के ताजे फलों, या पत्तों को कूटकर रस निकाल लें। इसे गुनगुना करके 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
*सिर दर्द में करेले के प्रयोग से लाभ* –सिर दर्द में भी करेला से फायदा होता है। करेला के पत्ते के रस में थोड़ा गाय का घी, और पित्तपापड़े का रस मिला लें। इसका लेप करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
*पेट में कीड़े होने पर करेले का सेवन* –
पेट में कीड़े हैं, तो 10-12 मिली करेला के पत्ते का रस पिलाएं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।
इसी तरह 2-3 ग्राम करेला के बीजों को पीसकर सेवन करने से लाभ होता है।
*करेला का प्रयोग कर दाद का इलाज* –
करेला का प्रयोग कर दाद को ठीक किया जा सकता है। करेले के पत्ते के रस को दाद वाले स्थान पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
*चर्म रोग में फायदेमंद करेला का इस्तेमाल*-
करेला के उपयोग से चर्म रोग में भी लाभ मिलता है। करेला के पौधे, दालचीनी, पीपर और चावल को जंगली बादाम के तेल में मिला लें। इसे लगाने से त्वचा विकार, या चर्म रोग में फायदा होता है।

*करेला के उपयोग से पीलिया में फायदा*-
पीलिया से ग्रस्त लोग करेले के इस्तेमाल से लाभ ले सकते हैं। 10-15 मिली करेला के पत्ते के रस में, बड़ी हरड़ को घिस लें। इसे पिलाने से पीलिया रोग में लाभ होता हैं।
*डायबिटीज में फायदेमंद करेले का सेवन* –
डायबिटीज से दुनिया भर में अनेक लोग पीड़ित हैं। करेला से डायबिटीज में फायदा मिलता है। करेला के फलों को सुखाकर महीन चूर्ण बना लें। इसे 3-6 ग्राम की मात्रा में जल, या शहद के साथ सेवन करें। इससे मधुमेह में लाभ होता है। यह अग्नाशय को स्वस्थ बनाकर इंसुलिन के उत्पादन को सही करने में मदद पहुंचाता है। ताजे करेले के फल के रस में अनेक पोषक तत्व होते हैं। इसकी 10-15 मिली मात्रा पीने से भी मधुमेह में बहुत लाभ होता है।
*आंखों के रोग में करेला का इस्तेमाल* –
आंखों से संबंधित कई विकारों में करेला का उपयोग बेहतर परिणाम देता है। आंखों के रोग से पीड़ित लोग, लोहे के बर्तन में करेले के पत्तों का रस निकाल लें। इसमें एक काली मिर्च घिस लें। इसका काजल की तरह लगाने से आंखों के दर्द, आंखों की जलन, और रतौंधी में फायदा होता है।
किसे करेला का सेवन नहीं करना चाहिए?

अब तक आपने जाना कि, करेला कैसे, और कितने तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। अब यह जानना भी बहुत जरूरी है कि किन लोगों को करेला का सेवन नहीं करना चाहिएः-
लो ब्लडशुगर लेवल से पीड़ित रोगियों, एवं बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। करेला के बीज में कुछ नुकसानदेह पदार्थ भी होते हैं, जिससे गर्भपात होने की संभावना रहती है। इसलिए लगातार करेले का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
