आदर्श महिला संकुल संगठन कनसिंघी में महिला दिवस पर हुआ विविध कार्यक्रम
परमेश्वर कुमार साहू,11 मार्च 2021
कनसिंघी (छुरा):– आदर्श महिला संकुल संगठन कनसिंघी में 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां किया गया जिसमें गली भ्रमण रैली निकाली गई एवं दीदियों द्वारा प्रेरणा गीत , नारे लगाए गए। उसके पश्चात खेलकूद आरंभ हुआ जिसमें रंगोली, कुर्सी दौड़, सुई धागा तथा मटकी फोड़ में दीदी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके बाद कुपोषित बच्चों को पोषण युक्त भोजन कराया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया गया। उसके उपरांत स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुआ तथा इस बीच हमारे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी साहू जी (सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद) एवं श्रीमती केसरी ध्रुव (सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद) श्रीमती पीली बाई कुंजाम (सरपंच ग्राम पंचायत कनसिंघी) का आगमन हुआ। व सभी अतिथियों का पुष्प हार , गुलाल से स्वागत किया गया। उसके बाद भारत माता की पूजा अर्चना किया गया।
ततपश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू (सदस्य जिला पंचायत) का उद्धबोधन हुवा जिसमें नारी-शक्ति का महत्व को बताया और कहा कि हम महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं सभी क्षेत्रो में महिलाएं आगे है फिर उन्होंने प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम बताया और कहा कि जब चावला जी अंतरिक्ष की यात्रा कर सकती है और इंदिरा जी देश चला सकती है तो हम पीछे क्यों रहे सभी को आगे बढ़ने का आग्रह किया एवं संकुल संगठन कनसिंघी के मांग अतिरिक्त महिला भवन , आजीविका भवन केन्द्र हेतु भूमि आबंटित एवं सभी ग्राम संगठनो बैठक व्यवस्था हेतु महिला भवन हेतु जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती केसरी ध्रुव के द्वारा उद्बोधन में कहा कि हम महिलाओं के सम्मान में एक ही दिन मिलता है , सभी दीदियों को यह दिन बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। एवं मांग पत्र को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
उसके बाद पंडाल में लगे आजीविका संबंधित स्टाल का निरीक्षण किया एवं दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की तारीफ किया एवं खूब खरीदी किया गया। एवं पदाधिकारी दीदियों द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई दिया गया।
इसके पश्चात इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच कनसिंघी श्रीमती पीली बाई जी की सनिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्राम संगठन देवरी से आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया। तथा जय मां तुलसी ग्राम संगठन से बेटी हूं मैं बेटी सामूहिक नृत्य, तारा दीदी द्वारा आगे बढ़ेगी आदिवासी एकल गीत प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी दीदियों के द्वारा बढ़ चढ़ से हिस्सा लिया। इसके पश्चात कोविड-19 जैसे भयानक महामारी के समय में FLCRP/RBK/PRP/AKM/PS/AW/जेंडर मास्टर/पदाधिकारी दीदी आदि सभी दीदियों जो अपनी अभिन्न सहयोग व सेवा दी थी उन सभी दीदियों को मंच में प्रमाण पत्र एवं पुष्प गुलाल से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की कड़ी में सभी 27 ग्राम संगठनों में विशेष कार्य करने वाले एक ग्राम संगठन गनबोरा एवं मुढ़ीपानी से समूह को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम में भाग लिया एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था उन दीदियों को पुरुस्कार एवं सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्य मुख्य भूमिका सभी पदाधिकारी दीदी,Adeo मनेंद्र नागेश सर, Ac लितेश ध्रुव, लेखपाल यमना ध्रुव, prp लिकेश्वरी, जेण्डर मास्टर तारा ठाकुर,एवं समस्त दीदियों का विशेष सहयोग रहा ।
