फिंगेश्वर ब्लाॅक मुख्यालय में उच्च न्यायालय और शासन के नियमो को ताक में रखकर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है क्लीनिक का संचालन
सागरिका मेडिकल की आड़ में अवैध क्लीनिक का संचालन
फिंगेश्वर बीएमओ के सह पर चल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध कारोबार
परमेश्वर कुमार साहू ,6 अप्रैल 2021
- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाॅक मुख्यालय में झोलाछाप हाईकोर्ट व नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियमो को ताक में रखकर खुलेआम इलाज कर रहे है।इसके बावजूद भी फिंगेश्वर के जिम्मेदार स्वास्थ अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए है।झोलाछाप डॉक्टर का ब्लॉक मुख्यालय के अन्दर अवैध से क्लीनिक संचालन करना विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।आखिर झोलाछाप डॉक्टरों पर शासन व उच्च विभाग के निर्देशों के बाद भी फिगेश्वर स्वास्थ अधिकारी द्वारा कार्यवाही न करना उनकी मिलीभगत को साफ तौर पर दर्शा रहा है।
आपको बता दे की फिंगेश्वर ब्लाॅक मुख्यालय अन्तर्गत नाग माता क्लीनिक है ,जो अवैध रूप से कई सालो से क्लीनिक का संचालन कर मरीजों का इलाज कर मोटी रकम वसूली कर रहे है।उनके संचालक द्वारा दिखावे के लिए सागरिका नाम से मेडिकल का संचालन भी करता है।जिसके आड में शासन के सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए क्लीनिक का संचालन कर रहे है। यहां तक प्रतिबंधित दवाइयां भी देकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे है। एमबीबीएस की तर्ज पर हर मर्ज का इलाज करने वाले ये झोलाछाप डॉक्टर का दुकान अस्पताल की तरह सजा हुए है।इस मामले को लेकर खबर गंगा ने पड़ताल किया तो इस मामले का खुलासा हुआ।उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मेडिकल की आड़ में क्लीनिक संचालन कर शासन को ठेंगा दिखा रहा है।स्थानीय विभागीय अधिकारियों की सरक्षण के वजह से स्वास्थ विभाग मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर यह गोरखधंधा चल रहा है।जो विभाग की कार्यशैली पर सबसे बड़ा सवाल है।कुल मिलाकर विभाग की सह पर ही ब्लाक मुख्यालय में झोलाछाप डाक्टर का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है।
इस मामले को लेकर जिला स्वास्थ अधिकारियो से जब जानकारी लिया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिंगेश्वर के नागमाता को क्लीनिक संचालन के लिए विभाग द्वारा कोई परमिशन नहीं है।विभाग ने बताया कि कुछ दिन पहले जिला विभाग की टीम ने दबिश देकर समझाइश दिया था।अगर इसके बावजूद भी नागमाता द्वारा आर क्लीनिक संचालन किया जा रहा है तो वो नियमो के विरूद्ध है।ऐसे संचालकों पर कड़ी कार्यवाही की बात जिला अधिकारियो ने कहा है।इस पूरे मामले पर देखा जाए तो विभाग के जिम्मेदार ब्लाक अधिकारी मेहरबान नजर आ रहे हैं।जिसके कारण ब्लाॅक मुख्यालय फिंगेश्वर में झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ और बेधड़क क्लीनिक का संचालन कर रहे है।
