आज महाशिवरात्रि के अवसर पर राजिम की पुण्य धरा पर महाशिवरात्रि राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन होगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धर्मास और संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित प्रदेश के सभी मंत्री मंडल के मंत्री गण मौजूद रहेंगे महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयाग नगरी में बुधवार की आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचने लगी थी पुलिस प्रशासन ने जिम्मेदारी से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए थे श्रद्धालुओं की लंबी लाइन कुलेश्वर महादेव में देखने को मिल रही थी इसके पूर्व पुण्य स्नान कर रेत का शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना कर दीप दान किए इधर साधु संतों का शाही स्नान के लिए निकला जुलूस आकर्षण का केंद्र बना रहा हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर शाही स्नान कुंड में 19 नाम किए जिसे देखने लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद रहे शासन प्रशासन की इस व्यवस्था को लोगों ने जमकर सराहा

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का शुभागमन