पिथौरा मे टी टवेंटी डियूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
आनंद भोई महासमुंद।पिथौरा।अंतर्राज्यीय टी ट्वेंटी डियूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच दुर्ग व फुलझर इलेवन के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य पुरषोत्तम घृतलहरे व विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोहर साहू ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी ने कहा की यह पिथौरा के इतिहास क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन है इस आयोजन ने प्रदेश में पिथौरा का नाम खेल के क्षेत्र में दर्ज करा दिया है जब छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश की टीम ने भी यहा हिस्सा लिया है। ऐसे आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा की स्वस्थय जीवन के लिए खेल अति महत्वपूर्ण है इस भागमभाग के दौर में ऐसा आयोजन निश्चित ही खिलाड़ियों के भविष्य को निखारेगी । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोहर साहू ने कहा पिथौरा नगर खेलों के आयोजन के लिए जाना जाता है यहां खेल की हर विधा देखने को मिलती है।
