सूफी गायक विनोद साईं के सूफियाना गीतों ने बांधा समां।

नवापारा राजिम :- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माताजी सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद व प्रेरणा से राजिम संगत के संयोजन में गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित निरंकारी सत्संग भवन के समीप ग्राउंन्ड में साध संगत में महात्मा सूफी गायक विनोद साईं एवं बहन सुश्री महक गुड़गांव दिल्ली की सूफियाना गीतों की एक शाम का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें सूफियाना गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा गगन मंडल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व नौजवान उपस्थित थे।संत निरंकारी मिशन के राजिम संगत प्रमुख गांधी सचदेव ने जानकारी दी कि महात्मा विनोद साईं देश के विभिन्न शहरों में जाकर अपनी सूफियाना गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

अपने सुफियाना गीतो के माध्यम से सतगुरु माता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सूफी गायक महात्मा विनोद साईं एवं उनकी टीम के नवापारा आगमन पर संत निरंकारी मिशन के राजिम संगत के द्वारा आतिशबाजी की गई, वहीं फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।पैड पर परमेद्र महिरवार एवं आर्गन पर दीपक श्रीवास ने संगत किया।