
सक्ति :- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति शक्ति द्वारा 22 अप्रैल 2023 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत डोडकी, जिला शक्ति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शक्ति द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया गया, राम भगवान के वनवास में वन का कितना महत्व था उदाहरण देकर समझाया गया। अपने बच्चों को पेड़ पौधे, पशु पक्षियों से संबंधित कहानियों के माध्यम से प्रकृति से प्रेम करना सिखाए जाने, पर्यावरण संरक्षण और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त 13. 05. 2023 को होने वाली नेशनल लोक अदालत, नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, निशुल्क विधिक सहायता, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना, गिरफ्तारी के संबंध में एवं अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। उक्त साक्षरता शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, पैरा लीगल वॉलिंटियर मनीष कुमार साहू एवं उमा वर्मा तथा ग्रामीण जनों उपस्थित रहे।
