सृजनोत्सव साहित्य सम्मान से नवाजे गए शायर साहिर।

राजिम :- शहर के तेजी से उभरते युवा शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर को नर्मदा प्रकाशन लखनऊ उत्तर प्रदेश ने सुदीर्घ साहित्य सेवा, साधना एवं काव्य संकलन सृजन संगम में रचनात्मक योगदान के लिए सृजनोत्सव साहित्य सम्मान सन् 2023 से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि गत दो दशक से लगातार गजल पर कलम चला रहे साहिर की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है पाठकों ने उसे भरपूर प्यार दिया है। इनकी रचनाएं देशभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार स्थान पर रही है। कवि सम्मेलन के अलावा साहित्यिक संगोष्ठियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है वर्तमान में जिला रत्नाचल साहित्य परिषद के अध्यक्ष तथा प्रयाग साहित्य समिति के सचिव पद पर आसीन हैं।देशभर के 50 रचनाकारों में साहिर का नाम शामिल। देश भर की 50 वरिष्ठ कवि साहित्यकारों की कविताएं, गजल सृजन संगम में शामिल किया गया है इनमें जितेंद्र सुकुमार साहिर के 3 ग़ज़ल को स्थान प्रदान किया गया है। इनके सम्मानित होने से समूचे अंचल में खुशी की लहर है। जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ लेखक कवि संतोष सोनकर मंडल, मुन्नालाल देवदास, नूतन साहू, टीकम चंद सेन दिवाकर, गोकुल सेन, संतोष सेन, तुकाराम कंसारी, सरोज कंसारी, फनेद्र साहू, पुरुषोत्तम चक्रधारी, बीएल श्रीवास,आदित्य गुप्ता, कमलेश कौशिक, देवेंद्र ध्रुव, मोती लाल साहू विजय सिन्हा, प्रदीप कुंवर दादा, भोज साहू, शिव शंकर साहू, राजेश साहू है।