मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

बालोद / हाशिम कुरैशी

दल्ली राजहरा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज सिटीजन क्लब में ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महात्मा गांधीएवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम को केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, विधानसभा समन्वयक चंद्रिका देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, शिरोमणी माथुर, संगीता नायर, संतोष पाण्डेय ने सम्बोधित किया। समन्वयक चंद्रिका देशमुख ने बूथ स्तर पर कार्य करने की रणनीति के बारे में जानकारी दी। एवं 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए कार्यकर्ताओं,बूथ अध्यक्षों को विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों ने सभी घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।मोदी राज में आम जनता की आवाज को उठाने एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर विपक्ष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है ।संविधान में नागरिकों के मूल भूत अधिकारो को एक के बाद एक समाप्त किया जा रहा है ।व्यक्ति की अभिव्यक्ति को ही समाप्त किया जा रहा है। केंद्र की गलत नीतियों के कारण आम जनता काफी परेशान है। हमें मोदी सरकार के इन गलत नीतियों के बारे में आम नागरिकों को जानकारी देना अति आवश्यक है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने चिखला कसा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विशेष अनुरोध पर क्षेत्र की विधायक अनिला भेन्डिया जी के सहमति पर चिखला कसा को दल्ली राजहरा ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी में जोड़ने की घोषणा की है ।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन जिला सचिव रवि जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव रूकसाना बेगम, प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, ओबीसी प्राधिकरण सदस्य काशी निषाद, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रशांत बोकड़े, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सुरेंद्र भेंडिया, जिला अध्यक्ष इंटक भूपेन्द्र दिल्लीवार, जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ विलियम भौरा, जिला सचिव युवराज साहू,विजय जोगदंड, के ईश्वर राव,रूबी एंथोनी, जितेन्द्र मेश्राम, सुरेश ठाकुर, प्रमोद तिवारी, जुबेर अहमद, जगदीश श्रीवास, के व्ही अब्राहम, ममता पाण्डेय, जी ईश्वर राव, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, बृजमोहन सिंह नेताम, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव,सूरज विभार, जनक निषाद, चिन्नामल गुंडू, अप्पू महेंद्रन, चंदू सिन्हा,सतीश कांबले,अशोक जैन, ईश्वर लाल सोनवानी, मोहन लाल साहू, हीरालाल पवार, नवीन कथुरिया,जोगेन्द ठाकुर,श्रीनिवास राव, जोगेंद्र ठाकुर, शीला भारद्वाज, चम्पा साहू, सुमित्री निषाद, जेबा कुरैशी, हरिश खस, प्रवीण शर्मा, अजय बघेल, परितोष हंसपाल, मुमताज कुरैशी, कृष्णा मूर्ति रामटेके, शमीम अहमद सिद्दकी, जावेद खान, अनिल कोम्बे, रामू शर्मा, रमेश भगत, प्रदीप बाघ, राजकुमार साहू, सुदामा शर्मा, अजय नोनहारे, पप्पू पंजवानी,बसंत साहू, नय्युम खान, फ्रांसिस कोलिन,हासिम क़ुरैशी, स्मिता जॉर्ज, राकेश जॉन, जोश कोशी, आदित्य ठाकुर, के जयालक्ष्मी, विद्या रावटे, सरिता पटेल, रूक्मणी किशोर, ताराचंद बघेल, मनोज पाटील, रंजीत यादव, मनोज साहू श्यामलाल कोठरी, प्रदीप सहारे,तारामति, हरबंश जयसवाल, शफीक कुरैशी, रफीक कुरैशी, तोरण देवांगन संतोष साहू, संतराम निर्मलकर, प्रेम लाल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।