
मैनपुर :- गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में एक बार कोरोना संक्रमण ने जबरदस्त दस्तक दी है, बुधवार को मैनपुर के छात्रावास में सैम्पल जांच के दौरान 04 छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये गये तो मैनपुर में हडकम्प मच गया लंबे समय के बाद एक कोरोना को लेकर फिर लोगो में दहशत देखने को मिली इसी छात्रावास परिसर में तीन और आश्रम छात्रावास संचालित हो रहा है आज शुक्रवार को मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावास में कोरोना बम फुटा है ।

एक साथ 39 छात्र छात्राए कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है, जिससे स्थानीय प्रशासन के अमला सहित स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह अर्लट हो गया है और सैम्पल जांच लगातार लिया जा रहा है, आज गुरूवार को मैनपुर स्थित आश्रम में 100 बच्चों के सैम्पल के दौरान 24 छात्र कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है, वही मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा स्थित गल्र्स छात्रावास में 15 छात्राए कोरोना पाॅजिटव पाये गये है एक दिन में 39 छात्र छात्राए के कोरोना पाॅजिटव पाये जाने से हडकम्प मच गई है और पुरे आश्रम छात्रावास के कमरों को सेनेटाईजर किया गया है, साथ ही सभी छात्र छात्राओं को मास्क पहनने के साथ ही सावधानी बरतने को कहा गया है और आश्रम छात्रावासो में आने जाने वाले लोगो को विशेष नजर रखी जा रही है। मैनपुर एसडीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मैनपुर एसडीएम हितेश पिस्दा ने आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर साफ सफाई के साथ ही बच्चों के खान पान मंे विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है और सर्दी खांसी, होने पर तत्काल अस्पताल में संपर्क कर ईलाज करवाने का निर्देश दिया है, साथ ही गाईडलाईन का पालन करने को कहा है। मैनपुर बीएमओ डाॅ गजेन्द्र धु्रव ने कहा कि सभी को सावधानी बतरने की जरूरत है, मैनपुर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र धु्रव ने बताया कि कल बुधवार को एक छात्रावास में चार छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये गये थे इसके बाद इसी छात्रावास परिसर में लगे आश्रम में गुरूवार को सैम्पल लिया गया जिसमें 24 छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये वही हरदीभाठा स्थित गल्र्स छात्रावास में 15 छात्राए कोरोना पाॅजिटव पाये गये है एक दिन में 39 कोरोना पाॅजिटव पाये गये है। ने कहा कि सभी कोरोना पाॅजिटव पाये जाने वाले छात्र छात्राओं को अलग से कमरे में रखा गया है और उन्हे दवा दिया गया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार नजर रखे हुये है उन्होने कहा कि बच्चों को घबराने की जरूरत नही है, समय पर दवा ले और नियम का पालन करें। उन्होने छात्र छात्राओ के साथ सभी मैनपुर क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने और सर्दी, बुखार जैसे तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच कराने की अपील की है। डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने लोगो से फिर एक बार अपील किया है कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए शासन के गाइड लाइन कोविड का पालन किया जाये और माॅस्क का उपयोग करे, सेनेटाईजर का उपयोग करे साथ ही उन्होने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील किया है, ध्रुव ने कहा सर्दी खांसी बुखार आने पर मेडिकल से सीधे दवा खरीदकर सेवन न करे अस्पताल मे बकायदा जाॅच करवाये आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार और क्षेत्र की सुरक्षा है। उन्होने सभी लोगो से सावधानिया बरतने की अपील किया है।
