
मैनपुर :- तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर की समस्याओं को लेकर आज गुरूवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में एसडीएम मैनपुर हितेश पिस्दा एंव जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्यकार्यापालन अधिकारी अंजली खलको की उपस्थिति में सरपंच नगर के व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई बैठक में मैनपुर साप्ताहिक बाजार जो नेशनल हाईवे के किनारे संचालित हो रहा है उसे व्यवस्थित करने के साथ ही अधुरी नाली निर्माण, नाली सफाई, मुक्तिधाम, पेयजल, निस्तारी जल, अवैध कब्जा हटाने के साथ ही राजस्व वूसली को लेकर चर्चा किया गया और एसडीएम हितेश पिस्दा द्वारा सभी लोगो से उनकी राय लिया गया । ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच बलदेव राज ठाकुर ने बैठक में बताया कि नाली निर्माण कार्य कल से प्रारंभ हो जायेगी मजदूरों की कमी के चलते निर्माण कार्य नही हो पाया जिसे जल्द पुरा कर लिया जायेगा साथ ही नाली सफाई व मोहल्लों से कचरा एकत्र करने के लिए ग्राम पंचायत में रिक्शा खरीदी किया गया है इसे भी जल्द प्रांरंभ किया जायेगा। ग्राम पंचायत मैनपुर के उपसरपंच अनिश सोलंकी ने सडक किनारे नेशनल हाईवे से लगे कई सूख चुके पेड से जान माल की हानी की संभावना जिसे है जल्द कटवाने की मांग की जिस पर एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण कर सूख चुके पेडों को छटाने की बात कही है। वही नगर के वरिष्ठ व्यापारी हनीफ मेमन, आलोक गुप्ता ने सुझाव दिया कि नेशनल हाईवे के किनारे एकदम सडक से सटाकर जो दुकान और पसरा लगाई जाती है

उसे 10 फीट सडक से दोनो तरफ छोडकर दुकान लगाया जाये तो आने जाने में कोई दिक्कत नही होगी साथ ही साप्ताहिक बाजार के भीतर व्यवस्थित रूप से दुकानों का आबंटन किया जाये और मैनपुर गौठान के सामने सब्जी बाजार को लगाई जाये तो समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की साथ ही साप्ताहिक बाजार सोमवार के दिन मैनपुर बस स्टैण्ड के आगे और आमपारा के आगे बस व जीप टैक्सियों को स्टापेज किया जाये तो टैªफिक की समस्या का समाधान किया जा सकता है साथ ही बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिक व शहर कांगे्रस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव ने नगर में पेयजल समस्या व निस्तारी जल समस्या के सबंध में मुद्दे उठाते हुये गर्मी में ठोस कार्य योजना बनाने की मांग किया तो वही बस स्टैण्ड के आसपास के व्यवसायी गेमलाल साहू, संतोष धु्रव, गफ्फु मेमन, जाकिर रजा ने भी नगर के विकास को लेकर कई सुझाव दिये। मैनपुरकला के सरपंच ने मुर्गा और मछली मार्केट के लिए मैनपुरकला क्षेत्र में व्यवस्थित दुकान लगाने की बात कही बैठक में विशेष रूप से शामिल मैनपुरकला के सरपंच कमला बाई नागेश ने कहा कि लगातार मैनपुर के व्यावासियो की मांग है कि मछली और मुर्गा मार्केट को व्यवस्थित किया जाये मैनपुरकला पंचायत क्षेत्र में व्यवस्थित दुकान लगाने के लिए उनके द्वारा पंचायत से प्रस्ताव देने की बात कही है। बैठक में साप्ताहिक बाजार के भीतर सफाई के साथ अवैध कब्जा के साथ नगर व क्षेत्र में बड रहे अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने की मांग किया गया। जनता को सुविधा मिले और उनके मंशानुसार विकास कार्य होंगे-हितेश पिस्दा बैठक को संबोधित करते हुए मैनपुर एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा कि बैठक में जो भी वरिष्ठ नागरिकों, व्यापरियों जनप्रतिनिधियों के द्वारा नगर व क्षेत्र के विकास के लिए राय रखी गई है जनता को सुविधा मिले और जनता के मंशानुसार ही विकास कार्य किया जायेगा जिसके लिए उन्होने संबधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। सुबह बैठक के बाद अचानक पैदल नगर के निरीक्षण में एसडीएम और सीईओ निकले जनपद में लगभग चार घंटे बैठक के बाद आज गुरूवार को शाम पांच बजे के आसपास एसडीएम हितेश पिस्दा, सीईओ अंजली खलको व स्थानीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक नगर के पैदल भ्रमण कर बैठक में जो निर्णय लिया गया है उसे जमीनी स्तर पर लाने पैदल पुरे नगर का भ्रमण किये और नगर के अन्य नागरिको से भी इस सबंध में चर्चा किये राय सुमारी किये साथ ही एसडीएम ने राजस्व वूसली पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच बलदेव राज ठाकुर, उपसरपंच अनीश सोलंकी, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर, शहर कांगे्रस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव, गफ्फु मेमन, हनीफ मेमन, संतोष धु्रव, आलोक गुप्ता, विक्की गुप्ता, बिटटु गुप्ता, रजनीश गुप्ता, चिरजींवी साहू, ईथु मेमन, अम्मु भाई, ईशाक मेमन, गोलू मेमन, हरिशंकर कश्यप, शेख हुसैन, महेन्द्र सोनी, हेमंत तिर्कि, चंद्रकिशोर नागेश, गेमलाल साहू, मनीराम मानिकपुरी, जाकिर रजा, फकीरा भाई सहित बडी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ नागरिक व्यापारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
