अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता का थाना फरसेगढ़ का आकस्मिक भ्रमण।
सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिला बीजापुर (छ.ग.)
जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *दिनांक 17.09.2026* को पुलिस अधीक्षक बीजापुर *श्री उमेश प्रसाद गुप्ता* द्वारा *थाना फरसेगढ़* का आकस्मिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा विषम एवं संवेदनशील परिस्थितियों में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं समस्याओं की जानकारी ली।
🔳 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने *थाने के दैनिक कार्यों, रोजनामचा, अपराध पंजी, मालखाना, शस्त्रागार एवं हवालात* की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। थाना प्रभारी एवं विवेचकों को लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग एवं गुमशुदगी के प्रकरणों का *समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण* करने तथा माननीय न्यायालय में प्रकरणों के चालान शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
🔳 क्षेत्र में *सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाने* तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम नागरिकों के साथ *मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार* रखते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
