
मुड़ागांव/कोरासी – नागवंशी मरई परिवार देव कोठार मड़ेली(छुरा)में बूढ़ादेव जतरा 2023 नागवंशी मरई गोत्र की देव माटी मड़ेली में शानदार आगाज हुआ त्रिदिवसीय कार्यक्रम नागवंशी मरई गोत्र के बंधुओं के परिवारिक संगठन के द्वारा बृहद भव्य रूप से आयोजित की गई प्रथम दिवस माटी पूजा द्वितीय दिवस 01-04-23 और पुरखा शक्ति की आराधना एवं देव दर्शन तृतीय दिवस देव दर्शन एवं आमंत्रित देव एवं मेहमानों से सम्मान विदाई।
द्वितीय दिवस आयोजित सभा के मुख्य अतिथि कुमार ओमकार शाह पूर्व विधायक बिंद्रा नवागढ़ अध्यक्ष केंद्रीय समिति अमात गोंड समाज एवं अट्ठारह गढ़ संरक्षक थे , अध्यक्षता ए.एस. नागेश, विशिष्ट अतिथि यशपेंद्र शाह राजमहल छुरा, खाम सिंह माझी उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड महासभा , लोकेंद्र कोमर्रा महासचिव अखिल भारतीय गोंड , महासभा, लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य, केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, अवध राम मरकाम,टीकम कपिल, खेदु नेगी, यशवंत सोरी, श्याम लाल सोरी, तिहार सिंह ठाकुर, सीताराम नागेश सहित अमात गोंड समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे,।
माझी ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा छोड़िए सामाजिक संगठन मजबूत कीजिए उच्च शिक्षा प्राप्त कीजिए मुख्य अतिथि शाह जी ने कहा कि आजीविका केवल कृषि पर आधारित है अब हमें व्यवसाय को अपनाकर लगन से वैज्ञानिक तकनीकी से कृषि करना होगा विरासत को जाने और समझे अतः हमारा इतिहास अब लिखित रूप में हो इस दिशा में भी हमें कार्य करना होगा।
श्रीमती नेताम ने संस्कृति संस्कार शिक्षा बालक और बालिकाओं की उच्च शिक्षा की महति आवकता की बातें कही।लोकेंद्र कोमर्रा जी ने आर्थिक उन्नति तकनीकी शिक्षा सामाजिक संगठन को सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया,। कार्यक्रम में अवध मरकाम टीकम कपिल खेदु नेगी ने भी संबोधित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोंडी गाथा बागबाहरा अखाड़ा एवं करमा नृत्य एवं रंगारंग विविध कार्यक्रम को देखने भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दयाराम नागेश श्री श्याम लाल नागेश, अला राम नागेश, भीखम नागेश, पुराण नागेश, दिलीप नागेश, तामसिंह नागेश, गोपाल नागेश, खूबचंद नागेश, सहित नागवंशी परिवार के लोग जुटे हुए थे कार्यक्रम का संचालन एवं नए अंदाज में नए कलेवर के साथ पुरानीक नागेश ने किया।
