बिरनपुर के भुनेश्वर साहू के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।


मगरलोड :- बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के 8 अप्रैल को बिरनपुर गांव में दो समुदाय के गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें भुनेश्वर साहू नामक व्यक्ति की एक विशेष समुदाय द्वारा निर्गम हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में 10 अप्रैल सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में महाव्यापारी संघ, बजरंग दल, सर्व हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी ने उक्त घटना की घोर निन्दा करते हुए भुनेश्वर साहू के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। मुख्य चौक स्वर्ण स्मारक स्थल पर सभा आयोजित कर सभी जनों ने एक स्वर में हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। व्यापारी संघ ने सुबह से ही दुकानें बंद रखी।

सभी जनों ने कहा कि जब तक भुनेश्वर साहू की हत्यारों को फांसी की सजा नहीं दी जाती तब तक यह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। साथ ही बच्चे, युवा ने भी विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। प्रदर्शन के समय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। विरोध प्रदर्शन में महाव्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, युगल किशोर चंद्राकर, अजय साहू, ओंकार साहू, गोलू देवांगन, सुखदेव साहू, मैनसिंग हिरवानी, नरेश सिन्हा, भवानी यादव, देवराज देवांगन, दीपचंद साहू, यादराम गायकवाड़, मुरली सिन्हा, योगेन्द्र सिन्हा, बसंत साहू, गैंदा बाई, कविता यादव, लाेकेश साहू, झनेश्वर साहू, शांति देवांगन, यादव, सहित बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।