
मुडा़गांव/कोरासी:-विकासखण्ड छुरा के ग्राम पंचायत पाटसिवनी में तीन दिवसीय रामचरितमानस गान रखा गया था।जिसमें अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य केशरी नोहर धुव द्वितीय दिवस रामकथा का रामरसपान करने पहुंचे।दुर दुर से ख्याति प्राप्त मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य केशरी धु्व ने कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम रखने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है।रामायण भागवत महापुराण होने से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।हमें भगवान राम,माता सीता जैसे बन कर दिखाना है। इनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना होगा तभी हम भवसागर से पार होंगे।कार्यक्रम में रामायण मण्डली समिति के अध्यक्ष कामता दीवान,सचिव सुरेश निर्मलकर,बाबूलाल साहू, हेमलाल नेताम,संतोष यादव, यादराम कुर्रे,लच्छन नेताम,रुपसिंह नेताम,हरिलाल निर्मलकर,रमणलाल दीवान, घनश्याम यादव,हेमकुमार एवं आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर ध्रुव,संतराम कंवर के द्वारा किया गया।
