
आरंग :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक हिंदू युवक की जान चली गई साथ ही अन्य लोगों पर प्राणघातक हम्ले, पुलिसकर्मी के ऊपर भी पथराव किया गाय। इस हत्या के विरोध में विश्व हिंदूं परिषद बजरंग दल ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया। इस दौरान सोमवार को आरंग में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के ज़िला संयोजक पुष्कर साहू के आग्रह पर आरंग सैकड़ों कार्यकर्ता, शिवसेना, भाजपा एवं समस्त हिंदुओ द्वारा नगर में सभी व्यापारियों का समर्थ लेकर आरंग में सभी दुकानों, सब्ज़ी मंडी, एवं अन्य दुकानों को बंद कराया गया बता दे की सभी कार्यकर्ता सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक नगर में निगरानी करते हुए अपने वाहन पर लगातार नगर भ्रमण करते रहे, बेमेतरा में हुए एक हिंदू युवा के हत्य को लेकर नगर के सभी हिंदुओ में भारी आक्रोश देखने को मिला साथ ही हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग की है।
