मलेवांचल में स्थित अंजनी आश्रम के अखंड ज्योति के दर्शन करने पहुंचते हैं रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु ।

छुरा :- विकाखंड छुरा के मलेवांचल में स्थित अंजनी आश्रम में अनवरत प्रज्वलित अखंड ज्योति का दर्शन करने छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा राज्य से भी लोग पहुंचते हैं और अपनी सुख समृद्धि सहित मनोकामना पूर्ति हेतु मन्नतें मांगते हैं। यहां के संचालक संत अंजनी नंदन शरण से मुलाकात करने पर बताया कि यह अखंड ज्योति विश्व कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से प्रज्वलित किया गया है।

क्योंकि सभी गृहस्थ वाले लोग अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं, किंतु हम तो ब्रम्हचारी हैं हमारा कोई घर परिवार नहीं है पुरा विश्व ही हमारा घर परिवार है और इसीलिये हम नवरात्र के दिनों में देवी मां से विश्व कल्याण और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही जो लोग यहां दर्शन करने आते हैं वे अपने घर परिवार के लिए कामना करते हैं। वैसे तो नवरात्र के दिनों में छत्तीसगढ़ सहित सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं एवं बारह महीने श्रद्धालु गण यहां पहुंचकर दर्शन करते हैं। यह अखंड ज्योति 2021 से प्रज्वलित की गई है और जब तक वे जिवित रहेंगे ये अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी।

ये प्रेरणा उनके गुरुदेव संत भुनेश्वरीशरण महाराज की प्रेरणा है हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे। अंजनी शरण महराज बताते हैं कि गुरुजी के जिवित अवस्था में वे उन्हीं के साथ रहे और उनके आदेश पर वे बारह वर्षों तक बिना बोले मौनव्रत का पालन करने के पश्चात उनके गुरु के आदेश पर धर्म के प्रचार प्रसार के लिए मलेवांचल के इसी जगह उन्हें रहने का आदेश मिला और वे इसका पालन करते आ रहे हैं।

यहां मुख्य मंदिर में मां दुर्गा की संगमरमर से बनी मूर्ति के साथ अखंड ज्योति कक्ष, गुरुदेव संत सियाभूनेश्वरी शरण महराज की मूर्ति के साथ एक अलग मंदिर में दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित है।

श्रद्धालुओं के रुकने के लोगों भी यहां भवन की व्यवस्था है दुर दराज से पहुंचे लोगों को यहां निःशुल्क भोजन के साथ रूकने की भी व्यवस्था है साथ ही कई राहगीर भी यहां अपनी सुविधानुसार रुकते हैं। हालांकि यहां श्रद्धालुओं के रूकने ठहरने के लिए भवन की और भी आवश्यकता बनी हुई है।