ग्राम हसदा में  साहू समाज द्वारा आदर्श विवाह एवं संत माता कर्मा जयंती महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन ।

अभनपुर :- परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर एवं ग्राम साहू समाज हसदा के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक आदर्श विवाह एवं संत माता कर्मा जयंती महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन ग्राम हसदा में किया गया।

जिसमें अतिथि स्वरूप चंद्रशेखर साहू पूर्व कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, धनेंद्र साहू विधायक पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला साहू संघ के अध्यक्ष देवनाथ साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष ब्रम्हानंद साहू, तहसील साहू संघ के न्याय प्रकोष्ठ से रतिराम साहू, जिला साहू संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष

प्रेम लाल साहू, तहसील साहू संघ के कोषाध्यक्ष परदेसी राम साहू, परिक्षेत्र साहू संघ के संरक्षक  राघवेंद्र साहू जी, इंद्र कुमार साह, गोविंद साहू, परिक्षेत्र के अध्यक्ष भोज राम साहू, उपाध्यक्ष पवन गुरुपंच, महिला उपाध्यक्ष  हेमलता साहू, सचिव टेकचंद साहू, कोषाध्यक्ष तुलसी राम साहू, अंकेक्षक रघुवर साहू, संयोजक बुद्धेश्वर साहू, सहसंयोजक दीनानाथ साहू, सहसचिव पुरुषोत्तम साहू, एवं सामाजिक पदाधिकारी गण व ग्रामीण।