अपराधियों पर बालोद पुलिस का सख्त प्रहार, आर्म्स एक्ट के तहत 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

 दो अलग-अलग मामलों में धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त

 सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी

बालोद – पुलिस अधीक्षक  किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।थाना बालोद पुलिस ने दिनांक 22 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के दो प्रकरणों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई ग्राम झलमला सब्जी बाजार के पास की गई, जहां आरोपी तुषार ठाकुर के कब्जे से बिना वैध अनुज्ञप्ति के एक लोहे का धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई बालोद–औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे की गई, जहां आरोपी धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. तुषार ठाकुर, पिता गिरधर ठाकुर, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी झलमला, थाना बालोद।

जब्ती: लोहे का जंग लगा धारदार चाकूनुमा हथियार (अनुमानित मूल्य ₹250)।

2. धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा, पिता सूरज राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी झलमला, थाना बालोद।

जब्ती: लोहे का धारदार चाकू (प्लास्टिक मूठ सहित), अनुमानित मूल्य ₹500।

 जब्त मशरूका

01 लोहे का धारदार चाकूनुमा हथियार

01 लोहे का धारदार चाकू (प्लास्टिक मूठ सहित)

कुल अनुमानित मूल्य : ₹750

बालोद पुलिस की अपील

सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध हथियार संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।