जिला मुख्यालय एमसीबी में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में खुलेआम नकल।

सुरेन्द्र मिनोचा:

एमसीबी:- जिला मुख्यालय में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शिक्षिका द्वारा सामूहिक नकल कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हैरत वाली बात तो यह है कि जिस परीक्षा केंद्र में यह पूरा कारनामा हुआ वहां खुद शिक्षिका सभी परीक्षा कक्ष में जाकर नकल करवाने में मशगुल थे।सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में नकल कराए जाने का एक अनूठा मामला प्रकाश में आया है।

यहां केंद्र की शिक्षिका द्वारा खुलेआम नकल करवाई जा रही थी,इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद स्कूल में चल रही मनमानी उजागर हो गई,इस परीक्षा केंद्र में 144 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है, जिस में शुक्रवार को हुई परीक्षा में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा हाल में जिस तरह से नियम कायदों की धज्जियां शिक्षिका द्वारा उड़ाई जा रही थी उसे देख कर तो ऐसा लग रहा था मानो इसने नकल कराने का ठेका ही ले लिया हो. हद तो तब हो गई जब शिक्षिका ने कैमरे के सामने यह तक कह दिया कि उन्होंने बच्चों को थोड़ा बहुत बताया है।

इससे आसानी से समझा जा सकता है कि इस परीक्षा केंद्र में किस तरह बोर्ड के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई. मामले में जब केंद्र की केंद्र अध्यक्ष से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।वहीं इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले की जांच करवाएंगे और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।