फिंगेश्वर :- प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं मतदान केंद्र पर किए जाने का निर्देश हुआ जिसके तहत जिला गरियाबंद के भाजपा मंडल फिंगेश्वर के तहत शक्ति केंद्र खुटेरी का सशक्तिकरण अभियान का कार्यक्रम ग्राम बिजली में आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी रामू राम साहू ने बुध के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित किया एवं देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी के लोकसभा में दिए हुए अभिभाषण को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें लगभग 9 वर्ष मोदी सरकार की देश के विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया एवं विश्व में 10 आर्थिक संपूर्ण देशों में से पांचवा स्थान पर लाने का कीर्ति मान बनाया भारत देश को ऊंचाइयों पर विश्व के नजरों पर सम्मान दिलाने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं कार्यक्षमता तथा सोच के आधार पर हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र की भाजपा की सरकार ने देश के हर वर्ग का हित एवं कल्याण किया श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया। गरीबी हटाने का केवल नारा लगाता रहा वास्तव में गरीबी हटाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है जिससे देश आर्थिक मामलों के साथ-साथ सुरक्षा एवं अन्य मामलों में भी विश्व के सर्वोच्च शिखर पर आया है राजिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता श्री रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो बिना भेदभाव के पूरे देश का एवं हर वर्ग का विकास कर रही है वे पूरे देश में समान भाव से गरीबों को प्रधानमंत्री आवास महिलाओं को उज्जवला गैस किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ-साथ कोरोना काल में मुक्त वैक्सीन मुक्त अनाज देने का काम किया है श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 मार्च से 27 मार्च तक 10 दिन प्रदेश भाजपा के निर्देश पर मतदान केंद्र सशक्तिकरण का कार्य करना है जिनका शुभारंभ शक्ति केंद्र के बैठक तथा देश के राष्ट्रपति माननीय द्रोपति मुर्मू के संसद मैं भी हुए अभिभाषण से बुध शक्ति करण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी रामू राम साहू संयोजक लिखन निषाद बूथ अध्यक्ष एन सिंह साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा नेता गजेंद्र निषाद विसे लाल निषाद रूप कुमार साहू मडवाडीह के रोहित मांडले युवा नेता विनोद साहू परमानंद निषाद भागवत साहू सहित मतदान केंद्र के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे इस तरह से भूत सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ हुआ जो 27 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर होगा बैठक में आभार प्रदर्शन शक्ति केंद्र संयोजक लिखन निषाद ने किया।
