देश की जनता की आँखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा हैं बीजेपी पार्टी द्वारा-रमेश कुमार फुले।

नीलोखेड़ी:- बिन्दर शर्मा इन्द्री

नीलोखेड़ी :- नीलोखेड़ी पंजाबी धर्ममशाला में कांग्रेस पार्टी केे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान पहुँचे, उदयभान ने कहा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा सारे देश के सामने बेनकाब कर दिया है। मोदी ने तो खुद कई बार विदेशों में भारत में पैदा होने का अफसोस जताया था। मोदी को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आज नीलोखेड़ी में समस्त कांग्रेस कार्यकारिणी विधानसभा नीलोखेड़ी के नेताओं द्वारा आयोजित 2 अप्रैल को जगाधरी की अनाज मंड़ी में होने वाली विपक्ष आपके समक्ष मींटिग में न्यौता देने के लिए नीलोखेड़ी पहुंचे थे। मींटिग में पहुंचनें पर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कांग्रेसी नेताओं ने फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बहुत शीघ्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार टिकट मैरिट के आधार पर दी जायेगी। इस के लिए सर्वे करवाया जाएगा। टिकट देने में किसी प्रकार का कोटा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था व कानून व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से दु:खी है। डीजल, पैट्रोल व गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने से सभी वर्ग परेशान है। गैस सिलैंडरों पर दी जाने वाली सब्सिड़ी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। किसानों की फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है। बुर्जुगों की पैंशन को काटा जा रहा है। प्रदेश में लगभग 182000 पद खाली पड़े है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की छोटी सरकार के प्रतिनिधियों को चोर कहा जा रहा है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों को काम करने की आजादी नहीं दी जा रही है।
सरपंचों की मांगोंं को मानने की बजाए उन पर डंडे बरसाए जा रहे है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि 2 अप्रैल की जगाधरी मींटिग में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेगें जिनसेे विचार विमर्श कर आगामी नीतियों को बनाया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाली सरकार कांग्रेस ही होगी। वहीं कांग्रेस नेता रमेश कुमार फूले ने पंजाबी धर्मशाला में पूरे अमले जमले के साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का स्वागत किया। वही पर रमेश कुमार फुले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा बीजेपी पार्टी ने हमेशा जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया हैं जो उम्मीद जनता को थी उस उम्मीद पर बीजेपी सरकार खरा नहीं उतर पाई । अब 2024 में कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी ।