राजिम :- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम चैतरा में होली पर्व समस्त ग्रामवासी के द्वारा मनाया गया। बच्चों से लेकर बुढ़ा तक होली का रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे का आशीर्वाद लिया और सभी ने आनंद मंगल के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच संजय कंडरा गांव के बैगा दयाराम, ताराचंद साहू गुरुजी, दिव्यांग संघ के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, लीलाराम साहू, नरेंद्र साहू, हरदेव साहू, टंकेश्वर, विष्णु, चतुर, चेतन, धमेंद्र, नरोत्तम तुलसी साहू, केशो साहू, प्रदीप साहू, दिनेश कुमार, वसुदेव, रोहित, धरमचंद, टिंकू, देवनारायण एवं अन्य सभी लोगों ने रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर फाग गीत प्रस्तुत किया गया नगाड़े की थाप पर एक से बढ़कर एक गीतों ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया लोग झूमते रहे रंग गुलाल लगाते रहे और होली गीत की फुहार चलती रही। इस मौके पर उपस्थित जागेश्वर साहू ने बताया कि साल भर में होली पर्व पर पूरे गांव के लोग एक साथ मिलजुल कर प्रेम और भाईचारा के साथ मनाते हैं। पर्व की पौराणिकता के साथ में एकता स्पष्ट रूप से झलकती है।
