गोहरापदर :- होली का त्योहार पूरे देश भर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं, तो इस पावन पर्व गोहरापदर नगर भी कहाँ अछूता रहता रंगोत्सव पर नगर वासी सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सभी से मिले और एक दूसरे को बधाई, गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए ग्राम पटेल, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ग्राम की देवी डोकरीबूढ़ी, माँ शीतला का आशीर्वाद लेकर ग्रामीणों से मिलते होली की बधाई देते हुए शिव मंदिर पहुँचे जहाँ पूजा अर्चना कर बजरंग चौक में होली मिलन हुआ। जहाँ सभी ने रंग लगाकर बधाई दीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सभी को मिठाई खिलाई, अंतिम में ग्राम पटेल, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी के निवास में उन्होंने बधाई संदेश दिया। ग्राम के युवक उत्साह में डूबे रहे, बड़ों का आशीर्वाद लेकर रंग गुलाल लगाते हुए उल्लास से पर्व मनाया गया। गाजे बाजे की धुन में सभी नवयुवक थिरकते रहे।
