फाल्गुन मंडई में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हुआ आत्मीय स्वागत।

दंतेवाड़ा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दंतेवाड़ा जिले में फाल्गुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा , मुख्यमंत्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी आईएएस जेपी मौर्य भी पहुंचे।  हेलीपैड में बस्तर सांसद दीपक बैज, बविप्रा के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंज़ाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।